हमला करने वाले तीन आरोपी किए गिरफ्तार
सोनीपत | थानाशहर सोनीपत पुलिस ने मारपीट कर घायल करने जान से मारने की धमकी देने के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पारूल, पंकज अमन निवासी महलाना हाल वेस्ट रामनगर शहर सोनीपत के रहने वाले हैं। 28 नवंबर को कुलदीप पुत्र राजसिंह निवासी महलाना ने थाना शहर सोनीपत में शिकायत दी थी कि श्रीनिवास, पारूल, पंकज अमन ने उसके साथ पहले हुई कहासुनी की रंजिश को रखते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना के बाद पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। ऐसे में अब मामले की जांच करते हुए पारूल, पंकज अमन को बुधवार शाम को ककरोई चौंक सोनीपत के पास से गिरफ्तार किया है।