पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को पांच की जगह ढाई दो की जगह सौ गज का प्लाॅट

किसानों को पांच की जगह ढाई दो की जगह सौ गज का प्लाॅट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीवगांधी एजुकेशन सिटी के लिए जमीन देने वाले किसानों की परेशानी समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। अब तक जहां सेवली, बढ़खालसा, असावरपुर पतला के ग्रामीण जमीन का कम मुआवजा दिए जाने से परेशान थे। वहीं अब हुडा ने जमीन के बदले प्लाॅट देने की जो योजना में फेरबदल कर इन गांवों के किसानों को चिंतित कर दिया है। हाल ही में हुडा द्वारा जारी की गई प्लाॅटों की सूची में भारी खामी मिली है।

जिन किसानों को हुडा ने 500 गज का प्लाॅट देना था, उन्हें सूची में 250 गज, जिन्हें 200 गज का दिया जाना था उन्हें 100 गज का प्लाॅट जारी किया गया है। हुडा कार्यालय में आई सूची काे देखकर किसान हैरान हैं। हुडा आफिस पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया है कि सूची तैयार करने में अधिकारियों ने लापरवाही की है।

यही नहीं उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह अपने हक को लेकर ही रहेंगे। वहीं सूत्रों ने बताया कि अधिकारी मामले में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। जिससे किसानों को बड़ा झटका लग सकता है। परेशान किसानों ने मामले की शिकायत हुडा इस्टेट अधिकारी को की है। किसानों ने बताया कि जब से उन्होंने सूची देखी है कहीं चैन नहीं मिल रहा है। पूरा दिन मानसिक परेशानी से होकर गुजरता है।

रि-चेकिंग की मांगी है अनुमति, लेकिन...

सूत्रों ने बताया कि हुडा ने एजुकेशन सिटी के लिए जमीन किसानों से करीब 300 रुपए गज के हिसाब से खरीदी थी। जबकि अब जो प्लाॅट किसानों को बेचे जाएंगे उनकी कीमती हुडा ने करीब 9500 रुपए गज रखी है। ऐसे में किसानों को 100 गज का प्लाॅट खरीदने में साढ़े 9 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे। किसान हुडा द्वारा प्लाॅटों की आंकी गई भारी भरकम कीमत से बेहद परेशान हैं और कीमत कम करने की मांग की है। किसान देशु, रामकुमार ने कहा कि कीमत सुनिश्चित करने से पहले किसानों की राय ली जानी चाहिए।

100 गज का प्लॉट नौ लाख रुपए का

नाम प्लाॅट मिलना था जारी किया

शांतिदेवी 200 गज 100 गज का

अतर सिंह 500 गज 250 गज का

रघुवीर 150 गज 75 गज का

धापो 150 गज 75 गज का

माया देवी 150 गज 75 गज का

शकुंतला 150 गज 75 गज का

बलवान सिंह 500 गज 200 गज का

महेश कुमार 250 गज 200 गज का

सुदेश 250 गज 150 गज का

आजाद सिंह 250 गज 150 गज का

अनिल 200 गज 100 गज का

रवींद्र 150 गज 100 गज का

रवींद्र,लोकेंद्र,सोकेंद्र 500 गज 150 गज का

नरेंद