सोनीपत। जिला कारागार में दीवार पर सिर पटककर आत्महत्या का प्रयास करने वाले बंदी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सिटी थाना पुलिस ने डिप्टी जेल अधीक्षक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
सिटी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी टुंडला निवासी बिहार राठधाना रोड पर तीन दिन पहले गैर कानूनी शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी से जीआरपी ने करीब 500 पव्वे शराब के बरामद किए थे।
सिटी थाना पुलिस ने बताया कि डिप्टी जेल अधीक्षक रामचंद्र ने बताया है कि छह फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे टुंडला ने अचानक जेल की दीवार पर सिर पटककर आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसके बाद उसे अस्पताल में उपचार दिलाया गया।