पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पॉट पेटिंग प्रतियोगिता 22 सितंबर को डीएवी में

स्पॉट पेटिंग प्रतियोगिता 22 सितंबर को डीएवी में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालकल्याण विभाग द्वारा 22 सितंबर को सुबह 10 बजे डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 में ऑन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोई भी विद्यार्थी हिस्सा ले सकता है। प्रतियोगिता को विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया है। यह जानकारी डीसी समीर पाल ने दी है।

उन्होंने बताया कि ग्रीन ग्रुप में पांच से आठ वर्ष तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। इस वर्ग के विद्यार्थियों के लिए मेरा प्रिय कार्टून, फूलों का बगीचा, पिकनिक और जो उनकी पसंद हो वह उसकी पेंटिंग बना सकते हैं। व्हाइट ग्रुप में 9 से 12 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते है। इन बच्चों के लिए विषय कोई भी शादी समारोह के विषय पर अपनी पेंटिंग बना सकते है। ब्लू ग्रुप में 13 से 16 आयु वर्ग के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। इस वर्ग के लिए विषय पर्यावरण बचाओ, भारत, उत्तराखंड में बाढ़ और रेलवे स्टेशन का दृश्य बना सकते है। अलग-अलग स्पेशल ग्रुप के विद्यार्थियों के लिए यलो ग्रुप बनाया गया है। इसमें 5 से 10 वर्ष के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। सब ग्रुप में विकलांग बच्चों के लिए मेरा घर, सूर्यास्त, स्थानीय बाजार और अपनी मन पसंद तस्वीर बना सकते है। मानसिक रूप से विकलांग बच्चों के लिए मेरा सपना, मेरी जन्मदिन पार्टी की तस्वीर बना सकते है।