- Hindi News
- अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन सम्मेलन सोनीपत में होगा
अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन सम्मेलन सोनीपत में होगा
जैनधर्म के प्रवर्तक महावीर स्वामी के मूलरूप से तीन सिद्धांत हैं। जिसमें अनेकांतवाद का विशष महत्व है। इसमें उन्होंने कहा है कि अहंकार सबसे बड़ा दुश्मन है। पिछले 21 वर्षों में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पैदल यात्रा करने के दौरान कभी पैर नहीं थके। अगर इंसान अपने अंदर सतकर्मों को जगह दे दे, तो संसार से हर प्रकार बुराई अपने आप ही समाप्त हो जाएगी।
नेपाल केसरी मणिभद्र महाराज ने मंगलवार को सेक्टर 15 के जैन स्थानक में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। इससे पहले स्वागत करते हुए मानव मिलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुसुम जैन ने कहा कि सोनीपत वासियों का भाग्योदय होने जा रहा है। सोनीपत में ही नहीं हरियाणा में पहला समारोह यहां होने जा रहा है।
मणिभद्र महाराज ने कहा कि सम्मेलन में देश विदेश में रहने वाले सदस्य शिरकत करेंगे। जिसमें साल भर उनके द्वारा जनहित में किए गए कार्यों का विवरण लिया जाएगा। साथ ही उन्हें अगले साल के उद्देश्य और लक्ष्यों से अवगत कराया जाएगा। 21 सितंबर को जनरल वीके सिंह केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बलियान सहित कई हस्तियां मौजूद रहेंगी। 21 वर्षों से इसी उद्देश्य पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मानव मिलन कार्य हो रहा है। इस मौके पर मंत्री विजय दहिया, अध्यक्ष राकेश जैन, महामंत्री रमेश जैन, अशोक जैन, उषा शर्मा, निर्मला जैन, रेखा अग्रवाल सुलक्षणा जैन मौजूद रहीं।
मणिभद्र मुनि