पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीपीएस मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

बीपीएस मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खानपुरस्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में कार्यरत ठेका सफाई कर्मचारी, लिफ्टिंग ब्वाय वार्ड ब्वाय ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर श्रम तथा समझौता अधिकारी कार्यालय पहुंचे। इन सभी का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राममेहर शर्मा ने किया। कर्मचारियों ने अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की। नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि छंटनी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कर्मचारियों को लगातार सेवा से ड्यूटी पर नहीं लिया गया और बकाया वेतन नहीं दिया प्रबंधकों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। सचिव जय भगवान दहिया ने कहा कि भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में श्रम कानूनों को लागू नहीं किया गया है। सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। उन्होंंने अतिशीघ्र सभी कर्मचारियों को उनकी मांगों सहित वापस लेने का आग्रह किया है। श्रम एवं समझौता अधिकारी ने मामले में 26 सितंबर की तारीख दी है। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती है तब तक वह गेट पर धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

सोनीपत. श्रमविभाग के कार्यालय पर अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते हुए।