पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायती भूिम पर टावर का विरोध

पंचायती भूिम पर टावर का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | गढ़ीब्राह्मणा गांव के एक ग्रामीण ने गांव की पंचायती जमीन पर टावर लगाने का विरोध किया है। ग्रामीण का आरोप है कि जो कंपनी गांव की पंचायती जमीन पर टावर लगा रही है उसने प्रदूषण विभाग से कोई परमिशन नहीं ली है। इसके साथ आबादी वाले क्षेत्र में टावर लगाने पर प्रतिबंध है। ऐसे में मामले की जांच करके प्रशासन को कंपनी पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। ग्रामीण ने बताया कि गत कई दिनों से गांव में जो पंचायती जोहड़ है उसके पास एक नामी कंपनी का टावर लगाया जा रहा है। जब उसने कंपनी के कारिंदों से टावर लगाने की परमिशन प्रदूषण विभाग से ली गई एनओसी दिखाने को कहा तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। ऐसे में उसे पूरा अंदेशा है कि टावर लगाने में नियमों को ताक पर रखा जा रहा है।