पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काेलाज में दिखा महिला उत्पीड़न का दर्द

काेलाज में दिखा महिला उत्पीड़न का दर्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | सामाजिकसरोकार हो या फिर राजनीति। विद्यार्थियों की सोच आगे बढ़ रही है। वे मौजूदा समय भारतीय विदेश नीति के साथ बढ़ते भष्ट्राचार और महिला उत्पीड़न पर भी करीब से नजर रख रहे हैं। इसकी बानगी उन्होंने मंगलवार को टीकाराम गर्ल्स कॉलेज में आयोजित कोलाज प्रतियोगिता में दिखाई। हालांकि आयोजन कॉलेज स्तर पर ही था, लेकिन छात्राओं की भागीदारी आयोजन के प्रति उनकी संजीदगी दिखा रही थी।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिल्पा सोनिया ने, द्वितीय स्थान प्रवेश मेधावी ने तथा तृतीय स्थान सरस्वती मंजू ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार ज्योति, मोनिका, शिखा पूजा को मिला। कार्यक्रम का संयोजक राजनैतिक विज्ञान की प्राध्यापिका उपासना ने कहा कि छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण, आतंकवाद, संसद भवन, भ्रष्टाचार, वोटिंग सिस्टम, मौलिक अधिकार, भारतीय विदेश-नीति आदि विषयों पर कोलॉज बनाए। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका सुनीता देशवाल, निर्मल, कंचन सिधर ने निभाई। इस मौके पर इनके अलावा अंजू, रूपा भी उपस्थित रहीं।

सोनीपत. टीकाराम कॉलेज में आयोजित कोलाज स्पर्धा में भाग लेती छात्राएं।