पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 8 साल बाद खेल में वापसी, बने चैंपियन

8 साल बाद खेल में वापसी, बने चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | खेलमें आगे बढ़ने के लिए काफी हद तक जुनून की आवश्यकता होती है। वह अगर है तो मुश्किल डगर भी आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। सोनीपत के जुगल धवन ने ऐसा ही कुछ किया है। यहां द्रोणाचार्य जिम में सुबह शाम बच्चों को फिटनेस के टिप्स के साथ बैंच प्रेस एवं पावर लिफ्टिंग में आगे बढ़ाने के लिए अभ्यास कराने वाले खुद इस बार मैदान में आए। उन्हें खेल छोड़े आठ साल हो चुके थे और इस दौरान शुगर की शिकायत भी हो गई, लेकिन अनुशासन की राह पर ऐसे चले कि लुधियाना में 13-14 सितंबर को आयोजित नेशनल बैंच प्रेस चैंपियनशिप में 50 से अधिक आयु वर्ग में 95 किलो वजन उठा चैंपियन बन गए। इस प्रतियोगिता में जिम के ही अनिल कुमार ने 67 किलोग्राम वजन वर्ग में 110 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता। विजयी प्रतिभागियों का मंगलवार सुबह जिम परिसर में नोटों की मालाओं से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता बाबी सूद, किशोर अग्निहोत्री, सुरेंद्र मोहन, विशाल, विकास, जोगिंदर सिंह सचिन ने उन्हें बधाई दी।

सोनीपत. विजेताखिलाड़ी अपने ट्रॉफी के साथ खुशी जाहिर करते धवन।