- Hindi News
- मंडी के पास नाला निर्माण के लिए की खुदाई , अधूरा छोड़ दिया कार्य
मंडी के पास नाला निर्माण के लिए की खुदाई , अधूरा छोड़ दिया कार्य
मंडी के पास नाला निर्माण के लिए की खुदाई , अधूरा छोड़ दिया कार्य
पीडब्ल्यूडीने नई सब्जी मंडी के पास नाला का निर्माण कार्य बीच में छोड़ दिया है। अब नाले का कनेक्शन कर दिए जाने के बाद शेष हिस्से में नाले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। निर्माण एजेंसी द्वारा खुदाई का कार्य किया जा रहा है। जिससे सोनीपत रोड पर भरने वाला पानी नालों के माध्यम से ड्रेन में डाला जा सके। उल्लेखनीय है कि सोनीपत रोड पर पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। जब भी बरसात होती है तो सड़क पर जल भराव की समस्या हो जाती है। पिछले दिनों हुई बरसात का पानी भी सड़क पर भर गया था। इससे वाहन चालकों अन्य लोेगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों को कहना है विभाग द्वारा सही प्लानिंग बना कर कार्य नहीं किया जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।