पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश की तैराकी टीम की घोषणा

प्रदेश की तैराकी टीम की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयसीनियर तैराकी चैंपियनशिप में इस बार हरियाणा के खिलाड़ियों की ओर से पदक जीतने का नया इतिहास बनेगा। यह विश्वास खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षकों ने भी जताया। मौका था राष्ट्रीय चैंपियनशिप के चयन के लिए आयोजित चयन ट्रायल का। जिसमें प्रदेश भर से 127 खिलाड़ियों ने आवेदन किया था। गेटवे इंटरनेशनल के तरणताल में आयोजित ट्रायल में करीब ढाई घंटे तक चली प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने अपना स्टेमना एवं स्पीड से सभी को प्रभावित करने का प्रयास किया। चयनित टीम कोलकाता में 12 से 16 नवंबर तक हाेने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधत्व करेगी। खिलाड़ियों का चयन हरियाणा तैराकी संघ के सचिव अनिल खत्री, वरिष्ठ तैराकी कोच एसएस राणा, रमेश डबास, प्रवीन कादियान एवं हनुमान पहलवान की देखरेख में हुआ।

येखिलाड़ी करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व: लड़कियोंके वर्ग में शिवानी कटारिया, प्रियंका, अंजली, निलंजना शामिल है, वहीं लड़कों के वर्ग में अभिषेक, रोबिन, निखिल, मोहित, संदीप पंघाल, प्रिंस, पाणी, योगेश, दीपक, रणजीत, रोबिन डागर, गुरुदीप, हिमांशु आदि शामिल हैं।

2013में जीते थे तीन मेडल: केरलमें पिछले साल आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा की ओर से शिवानी कटारिया पुनीत राणा ने जहां स्वर्ण पदक जीता था तो वहीं पुलकित ने कांस्य अपने नाम किया था।

ट्रायल के बाद खिलाड़ियों ने कहा कि तैयारी बढ़िया चल रही है तथा इस बार पहले से कहीं अधिक बेहतर प्रदर्शन करने का पुरजोर प्रयास रहेगा।