- Hindi News
- सेवा के जश्न का लाभ हजार जरुरतमंदों तक पहुंचाया
सेवा के जश्न का लाभ हजार जरुरतमंदों तक पहुंचाया
नरसेवा नारायण पूजा के भाव के साथ 1984 से शुरू हुआ समाज सेवा का सिलसिला वर्ष 2014 तक पहुंच गया है। इसी का जश्न रविवार को गीता भवन मंदिर परिसर में समाज सेवा समिति द्वारा उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इसका लाभ क्षेत्र के करीब एक हजार जरुरतमंद परिवारों को पहुंचा, जिन्हें समिति की ओर से ट्राई साइकिल से लेकर कंबल और सिलाई मशीन से लेकर शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
समिति के इस 33वें वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने भी कहा कि इंसान भगवान द्वारा बनाई गई अनुपम भेंट है। ऐसे में जरूरतमंद इंसानों की मदद करना नि:संदेह प्रभु की आराधना के सामान है। उन्होंने कहा कि समाज में जरूरतमंदों की सहायता करना हमें अपने संस्कारों में सम्मिलित करना चाहिए और समाज के अंतिम जरूरतमंद को सहायता मुहैया करवाना चाहिए। यह कार्य सामाजिक संस्थाओं के बगैर सरकार अकेली नहीं कर सकती। उन्होंने स्वैच्छिक संस्थाओं का आह्वान किया है कि भगवान की इस धरोहर को प्रत्येक जरूरत की चीज समय पर उपलब्ध करवाने में ज्यादा से ज्यादा आगे बढ़ें। इससे पूर्व विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने धार्मिक एवं देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर शशिकरण नासा, रमेश चंद हसीजा, जयवीर गहलावत, पवन गोयल, संजय मक्कड़, जितेंद्र रेलन, श्रीभगवान गुप्ता, आरसी खन्ना, राकेश कुच्छल, हरी प्रकाश मंगला, सतीश बत्रा, राकेश मल्होत्रा, ईश्वर मुंजाल, जगदीश बत्रा, सतीश बाल्यान, रोहताश खत्री, संजय अरोड़ा, लेखराज नासा, ओपी मुंजाल, सुभाष वशिष्ठ, उषा भंडारी, निर्मला, अनुराधा, सीमा, रमेश, नीतू दहिया, सुनीता, प्रोमिला आदि उपस्थित थे।
समिति की ओर से समारोह में 12 सिलाई मशीन, दो व्हील चेयर, दो ट्राई साइकिल, 500 कंबल, 500 जर्सी तथा चार श्रवण यंत्र वितरित किए गए। गौरतलब है कि समिति की ओर से जरुरतमंद लोगों को समान वितरण से पूर्व दीपावली पर ओपन फार्म निकाले जाते हैं। इसके लिए चुनिंदा दुकानों पर फार्म उपलब्ध करवाए जाते हैं। आवेदन के आधार पर जरूरतमंद को सामान वितरित किया जाता है। ट्राई साइकिल सिलाई मशीन जहां एक जरूरतमंद को सिर्फ एक बार ही मिल सकती है तो वहीं कंबल के लिए आवेदन व्यक्ति तीन साल बाद कर सकता है।
सोनीपत. समाजसेवा समिति की तरफ से एक जरुरतमंद आदमी को ट्राइसाइकिल देते म