पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उधर मोदी, इधर चेतना ने कहा स्मोक हैबिट इज बेड

उधर मोदी, इधर चेतना ने कहा स्मोक हैबिट इज बेड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने रविवार को ऑल इंडिया रेडियो पर देश वासियों को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने देश के युवाओं से नशे की लत से दूर होने की अपील की। वहीं दूसरी ओर सेक्टर-15 में जन सेवा जागृति मंच द्वारा आयोजित समारोह में गुरु नानक मार्डन स्कूल की कक्षा पांचवीं की छात्रा चेतना ने भी स्मोकिंग से तौबा करने की अपील की। चेतना ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री हमारे स्वास्थ्य को लेकर जितने चिंतित हैं, अगर एक चौथाई भी हम उस पर सोचें तो भविष्य में कभी स्मोकिंग नहीं करेंगे। प्रजेंटेशन द्वारा लोगों से अपील की कि धुएं से मौत को नजदीक बुलाने की नादानी को छोड़ो और जिंदगी से नाता जोड़ो।

जन सेवा जागृति मंच द्वारा सेक्टर 15 स्थित एलआईसी कार्यालय के सामने जरूरतमंद बच्चों को कंबल, जर्सियां अन्य सामाग्री के वितरण का कार्यक्रम किया गया था। लेकिन चेतना ने स्मोकिंग का जो प्रजेंटेशन दिया उससे उपस्थित लोगों में स्मोकिंग को त्यागने की चेतना पैदा हाे गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कविता जैन रहीं तो अध्यक्षता सीटीएम सुधांशु गौतम ने की। विशेष सहयोग बलवान सिंह और सुनील गुप्ता ने किया। संस्था की ओर बच्चों को उनके जरूरत की कापियां, स्वेटर, शाल कंबल वितरित किया गया।

चार स्कूलों के चार सौ बच्चों में सामान किया वितरित

जनसेवा जागृति मंच द्वारा शहर के चार स्कूलों के 392 विद्यार्थियों को जरूरत का सामान वितरित किया गया। जिसमें सेक्टर 15 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित सेवा भारती स्कूल, राजकीय विद्यालय सेक्टर 12 14 और राजकीय विद्यालय प्रेम नगर के जरूरतमंद बच्चे शामिल थे। इन बच्चों को एक कंबल, जर्सी और एक जोड़ा जूता और मोजा सभी को वितरित किया गया। वितरण समारोह में सांसद रमेश कौशिक भी मौजूद रहे।

सोनीपत. सेक्टर-15में जनसेवा जागृति मंच के कार्यक्रम में कंबल वितरण समारोह में बच्चों को ठंड से बचने के लिए गर्म वस्त्र वितरित करती मंत्री कविता जैन, सांसद रमेश कौशिक समिति के अन्य पदाधिकारी।