18 तक हड़ताल पर रहेंगे जिला बार के वकील
जूनियरवकील द्वारा पुलिस कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाने पुलिस द्वारा ढाबा कारिंदे की शिकायत पर 7 वकीलों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने का मामला सप्ताह भर बाद फिर से गरमा गया है। सोमवार को वर्क सस्पेंड करने के बाद वकीलों ने मंगलवार को भी बार कांफ्रेंस हाल में बैठक की और वर्क सस्पेंड रखा। बार प्रधान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 18 सितंबर तक जिला बार एसोसिएशन की हड़ताल रहेगी। पूरी तरह से वर्क सस्पेंड रखकर वकील पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ रोष जताएंगे। उन्होंने कहा कि जो वकील हड़ताल में शामिल नहीं होगा उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। प्रधान ने कहा कि पुलिस अधीक्षक को वकील कुलदीप सैनी की शिकायत पर भी तुरंत केस दर्ज करना चाहिए। साथ ही ढाबा कारिंदे की शिकायत पर जो केस दर्ज किया गया है उसे निरस्त करना चाहिए।
उपप्रधान नीरज ने कहा कि साथी वकील के साथ हुई मारपीट में पुलिस ने वकीलों पर केस दर्ज करके एक तरफा कार्रवाई की है। जबकि गलती पुलिस ढाबा कारिंदे की थी। वकील कुलदीप सैनी की शिकायत पर केस दर्ज नहीं किया गया तो वह हरियाणा दिल्ली में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।
ये रखीं मांगें : {सातवकीलों के खिलाफ दर्ज किया गया केस निरस्त किया जाए। {वकील कुलदीप सैनी की शिकायत पर पुलिस कर्मचारी अन्य पर केस दर्ज किया जाए। {कोर्ट काॅम्पलेक्स चौकी को कोर्ट से बाहर किया जाए।
सीएमसे मिलने गया वकीलों का दल : जिलाबार कांफ्रेंस हाल में मंगलवार को बैठक कर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सीए से मिलने की योजना बनाई। ताकि सीएम को अवगत करा जाए और साथी वकील कुलदीप सैनी की शिकायत पर केस दर्ज हो सके और वकीलों पर दर्ज किए गए केस निरस्त हो सके।
तीस हजारी कोर्ट बार के पूर्व सचिव वकील दलीप सिंह राणा उनके साथी वकीलों ने जूनियर वकील कुलदीप सैनी के साथ हुई घटना की निंदा की। दलीप सिंह राणा ने कहा कि वह अपने साथी वकीलों के साथ सोनीपत जिला बार एसोसिएशन की हड़ताल को समर्थन करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि मारपीट करने वाले पुलिस कर्मचारियों ढाबा कारिंदे पर केस दर्ज किया जाए।