- Hindi News
- विद्यार्थियों ने समर्थन जुटाया, प्रिंसिपल ने पक्ष रखा
विद्यार्थियों ने समर्थन जुटाया, प्रिंसिपल ने पक्ष रखा
सोनीपत|हिंदू कालेजमें फीस बढ़ोतरी मामले को लेकर विद्यार्थियों का हस्ताक्षर अभियान जारी है। मंगलवार को भी विद्यार्थियों में अपनी इस मुहिम में और समर्थन जुटाया। वहीं इस मामले को सुलझाने के लिए प्रिंसिपल एमएल जैन ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के कुलपति हरस्वरूप सिंह चहल से मुलाकात की। उन्होंने इस मामले में विवि के नियमों एवं कॉलेज के पक्ष से अवगत कराया। बुधवार को फीस बढ़ोतरी मुद्दे पर अब स्थिति साफ होगी। विद्यार्थी अब इस बैठक बाबत सुबह प्रिंसिपल से बात करेंगे और संतुष्ट नहीं होने पर आगे की रणनीति की घोषणा करेंगे। 22 अगस्त से जारी इस मसले को सुलझाने के लिए सुबह दोबारा बैठक होगी। हालांकि छात्रों का कहना है कि कुलपति प्राचार्य की बैठक के बाद समाधान नहीं निकलता है तो आंदोलन किया जाएगा। इस बीच सोमवार को बीच में रुके प्रतिभा खोज कार्यक्रम को मंगलवार को बिना किसी बाधा के पूरा किया गया।