पीड़ितों के लिए 2.80 लाख की सहायता
जम्मू-कश्मीरके बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मंगलवार को राई इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दो लाख 80 हजार रुपये का चैक एडीसी शिव प्रसाद शर्मा को सौंपा। इसके अलावा नाथूपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा भी एक लाख 30 हजार रुपये का चैक एडीसी को दिया गया है।
अपने कार्यालय में उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए एडीसी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जो विपदा आई है हमें ऐसी स्थिति में वहां के लोगों के साथ खड़ा होना पड़ेगा। वहां नए सिरे से पुनर्वास किया जाना है। ऐसे में हम सभी को मिलकर सहायता के लिए आगे आना होगा।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए जिला प्रशासन द्वारा रिलीफ फंड की शुरूआत की गई है। उद्योगपतियों द्वारा मदद के लिए बढ़ चढ़ कर आगे आने पर उनका धन्यवाद भी किया गया। इस अवसर पर जीएम इंडस्ट्रीज आरके राणा, राई इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान राकेश छाबड़ा, राज कमल जिंदल, अश्वनी अरोड़ा, सचिन खुराना, विनोद अरोड़ा भी मौजूद थे। नाथूपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से प्रधान राकेश बजाज सचिव मनोज भी मौजूद थे।