पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारी के कार्यालय में दो ठेकेदारों में मारपीट

अधिकारी के कार्यालय में दो ठेकेदारों में मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलापूर्तिस्वच्छता विभाग के एक बड़े रैंक के अधिकारी के कमरे में मंगलवार दोपहर बाद दो ठेकेदार में पेमेंट को लेकर तनातनी हो गई। गुस्साए एक ठेकेदार ने दूसरे को थप्पड़ जड़ दिए। बताया जा रहा है कि ठेकेदार से पहले काम लिया गया फिर जब वह अपनी पेमेंट की मांग करने लगा तो ठेकेदार बी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

विभाग में चर्चा है कि ठेकेदार और बी दोनों ही बड़े ठेकेदारों की श्रेणी में आते हैं। पिछले दिनों ठेकेदार बी ने किसी कारणवश साइट पर काम बंद कर दिया, लेकिन अधिकारियों पर काम कराने का दबाव आने लगा है। तब अधिकारियों ने ठेकेदार से काम लिया और पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया। अचानक से ठेकेदार बी ने दोबारा से आकर उसी काम को शुरू कर दिया। फिर ठेकेदार ने अपने द्वारा कराए कामों का पैसा मांगने लगा। सू्त्रों की अगर मानें तो करीब साढ़े 13 लाख रुपए का कार्य उसने किया है। जिसकी पेमेंट पर मंगलवार को चर्चा हो रही थी। स्थिति इतनी खराब हो गई कि वह एक दूसरे को मारने पीटने लगे।