- Hindi News
- तैराकी प्रतियोगिता गेटवे के 18 बच्चों ने जीते 56 पदक
तैराकी प्रतियोगिता गेटवे के 18 बच्चों ने जीते 56 पदक
सोनीपत|सीबीएसई नार्थजोन तैराकी प्रतियोगिता में सोनीपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के 18 बच्चों ने 56 पदक हासिल किए हैं। प्रतियोगिता का आयोजन रोहतक के डीपीएस स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ओवरआल दूसरे स्थान पर रही। जिला तैराकी संघ के सचिव रमेश डबास ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल ने 24 स्वर्ण पदक, 26 रजत पदक छह कांस्य पदक हासिल किए। स्कूल की तरफ से साहिल हुड्डा ने छह पदक, गौरव ने पांच पदक, यशदीप ने चार पदक, मोहित डागर ने सात पदक, नितिन त्यागी तीन पदक, मुकुल ने चार पदक, दीपांशु मंगला ने तीन पदक, रमन ने तीन, अभिषेक ने चार गौरव ने तीन रोनक ने एक पदक हासिल किया।