पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीपावली के बाद होगा यूथ फेस्टिवल

दीपावली के बाद होगा यूथ फेस्टिवल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | सोनीपतजोन का यूथ फेस्टिवल दीपावली बाद 27 अक्टूबर से हो सकता है। इस बार जोन के यूथ फेस्टिवल की मेजबान झज्जर के बीएड कॉलेज को मिली है। युवा अपने इस सांस्कृतिक उत्सव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र के कॉलेजों में प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों का चयन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यूथ फेस्टिवल में नए नियमों को लेकर क्षेत्र के कॉलेजोंं की बैठक 18 सितंबर को झज्जर के लारेंस शिक्षण महाविद्यालय में होगी। चूंकि अभी चुनाव है तथा फिर कॉलेजो में अवकाश शुरू हो जाएंगे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस सांस्कृतिक कुंभ को दीपावली के बाद कराने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि इस बार विद्यार्थियों को तीन-तीन नए आइटम में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलेगा, जिसमें पसंदीदा हरियाणवी आरकेस्ट्रा भी शामिल है।