अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार
सोनीपत | सदरथाना सोनीपत पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी नवीन पुत्र रमेश निवासी बैंयापुर जिला सोनीपत का रहने वाला है। थाना सदर सोनीपत में कार्यरत मुख्य सिपाही जसमेर सिंह सोमवार शाम को अपनी पुलिस पार्टी के साथ अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की खोज में लहराड़ा की सीमा में मौजूद था।
इसी दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसे काबू कर पहचान जानी तो उसने बताया कि वह नवीन पुत्र रमेश निवासी बैंयापुर का रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।