- Hindi News
- गाली गलौच से तंग व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान
गाली गलौच से तंग व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान
शहरके राजेंद्र नगर में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की प|ी का आरोप है कि उसके पति ने आत्महत्या पड़ोसी द्वारा गाली गलौच करने से तंग आकर की है। गीता भवन चौकी पुलिस ने मृतक की प|ी की शिकायत पर आरोपी पड़ोसी पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है।
नंद किशोर (45) निवासी राजेंद्र नगर ने मंगलवार को जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की प|ी ने गीता भवन चौकी पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका पति नंदकिशोर पड़ोसी मुकेश से बेहद तंग था। मुकेश उसे आते जाते समय गाली गलौच करता था, जिसके बारे में पति घर आकर बताता था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने मुकेश को कई बार समझाया भी, लेकिन वह नहीं माना और पति को तंग करता रहा। ऐसे में अब जब आरोपी पति को प्रताड़ित करने से बाज नहीं आया तो उसके पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उक्त घटना से राजेंद्र नगर के लोग स्तब्ध हैं। गीता भवन चौकी पुलिस ने आरोपी पड़ोसी मुकेश पर विभिन्न धाराओं के तहत के केस दर्ज कर लिया है।
^मामले की जांच करते हुए जब मृतक की प|ी से बातचीत की गई तो उसने बताया कि उसके पति ने पड़ोसी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। पड़ोसी पति से गाली गलौच करता था। महिला की शिकायत पर धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है।\\\'\\\' आशीष,सिटीथाना प्रभारी।