पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वकर्मा थे देवताओं के इंजीनियर इन चीफ : जैन

विश्वकर्मा थे देवताओं के इंजीनियर इन चीफ : जैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाके प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा है कि भगवान विश्वकर्मा देवताओं के इंजीनियर इन चीफ थे। जिन्होंने देवताओं के लिए केवल सुंदर नगरियों का निर्माण किया, अपितु उनकी आवश्यकताओं के अनुसार आधारभूत सुविधाएं भी जुटाई। उनका पूरा जीवन नवनिर्माण को समर्पित रहा जो हमें लोक कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। जैन बुधवार को दुर्गा सेवा समिति द्वारा सेक्टर-15 में आयोजित विश्वकर्मा जयंती समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने केवल नगरों का निर्माण किया अपितु विमान, अस्त्र-शस्त्र का निर्माण भी किया। जिसके चलते देवता आसुरी शक्तियों पर विजय प्राप्त करके आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाने में सफल रहे। उनका जीवन प्रत्येक कर्मशील व्यक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला है, इसलिए सभी को भगवान विश्वकर्मा से प्रेरणा लेकर लोक कल्याण का कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज इस धरा पर सबसे मेहनतकश समाज है और इसी मेहनत के चलते पूरा समाज आज प्रगति कर रहा है।

सोनीपत| शहरके विश्वकर्मा चौक पर बुधवार को विश्वकर्मा समाज के लोगों ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रधान दयानंद धीमान ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने उन्हें ऐसा रास्ता दिखाया जिससे कम करने की भावना विकसित होती है। साथ ही समाज के हर वर्ग में काम करने की प्रेरणा उत्पन्न होती है। वहींविश्वकर्मादिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने स्टॉफ सदस्यों संग हवन में हिस्सा लिया।

गन्नौर| विश्वकर्मासमाज के प्रधान दयानंद जांगड़ा ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती आदर्श, मूल्य, धरोहर और सामाजिकता का बोध कराती है। समाज को ऊर्जा देने वाले सांस्कृतिक-आध्यात्मिक आयाम देती है। कौशल युक्त श्रम का संदेश सभी तक पहुंचे और उत्पादक संस्कृति विकसित हो। वे रेलवे रोड स्थित मंदिर में आयोजित विश्वकर्मा-डे के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।

सोनीपत. विश्वकर्मादिवस पर हवन मे आहुती डालते हुए राजीव जैन अन्य।