पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों प्रिंसिपल में नहीं बनी सहमति

विद्यार्थियों प्रिंसिपल में नहीं बनी सहमति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदूकॉलेज में विद्यार्थियों की फीस बढ़ोतरी के विरोध में जारी आंदोलन को समाप्त कराने को लेकर बुधवार सुबह हुई बैठक में कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकल सका।

कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि वे छात्र हित चाहते हैं इसलिए समस्याएं दूर करने के लिए भी तैयार है, इस दिशा में साइकिल स्टैंड की फीस 100 रुपए कम कर भी दी है, अन्य मांगों पर भी विचार किया जा सकता है, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। विद्यार्थियों का कहना है कि वे गुरुवार को फिर से कॉलेज परिसर में धरना शुरू करेंगे। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की ओर से उन्हें धमकाया जा रहा है। विद्यार्थियों ने कहा कि वे जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है एबीवीपी नेता राय सिंह ने बताया कि विद्यार्थी एकजुट होकर इसका विरोध करेंगे। वहीं दूसरी ओर प्रिंसिपल एमएल जैन ने कहा कि प्रबंधन विद्यार्थियों के साथ है, लेकिन हड़ताल और धरने से समस्या से हल नहीं होगा। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे शांतिपूर्वक इस मुद्दे पर बातचीत करें ताकि कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों की भी पढ़ाई बाधित नहीं हो।