पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट गर्भपात करवाने का आरोप

पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट गर्भपात करवाने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटावलीगांव की एक महिला ने अपने पति तीन चार अन्य पर मारपीट करने गर्भपात करवाने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने मामले को लेकर मोहाना थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संदर्भ में आराेपी पति अन्य पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

आरती प|ी तेजवीर निवासी गांव सिटावली ने बताया कि उसके पति ने उसके साथ 15 सितंबर को तीन-चार अन्य लोगों के साथ मारपीट की और उसके बच्चे को गिराने का प्रयास किया। जब उसने आरोपी का विरोध किया तो उसने उसे धमकी भी दी। मोहाना थाना पुलिस ने आरोपी पति तेजवीर अन्य पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी तेजवीर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर सच्चाई का पता लगाया जाएगा।