आबकारी विभाग ने पकड़ी अवैध शराब
सोनीपत | आबकारीकराधान विभाग ने विधानसभा चुनाव को लेकर शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए बुधवार को जीटी रोड पर छापामार कार्रवाई की। वाहनों की जांच करते हुए आबकारी विभाग के अधिकारियों ने एक वरना कार से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। कार चालक शराब लेकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। बुधवार को आबकारी कराधान विभाग के एईटीओ आत्माराम इंस्पेक्टर जयभगवान शराब तस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीटी रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें दिल्ली की तरफ जाती एक संदिग्ध वरना कार दिखाई दी। शक के आधार पर जब एईटीओ आत्माराम ने कार रुकवाकर तलाशी ली तो कार से 192 बोतल अवैध शराब की मिली।