विवि कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
सोनीपत | दीनबंधुछोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के कर्मचारियों ने यूनियन के बैनर तले विवि प्रशासन द्वारा मांगे पूरी नहीं किए जाने पर बुधवार को रोष स्वरूप बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए भूपेंद्र ने कहा कि पिछले दो महीनों से तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं की जा रही है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन के साथ अगस्त माह में मांगो को लेकर बैठक की गई थी, लेकिन कर्मचारियोंं की मांग मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियो की मांगो को जल्द स्वीकार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार, अशोक कुमार, जसवीर सत्यवान, सतीश, रविंद्र आदि उपस्थित थे।