हत्याकर शव बैड में रख दिया
शहरके न्यूतारा नगर में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक व्यक्ति ने तलाक लेने के बाद अपनी तलाकशुदा प|ी का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी। शव को किराये के मकान में बैड के अंदर बंद कर चला गया।
उधर मृतक की मां ने अपहरण का मामला दर्ज कराया तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सारे मामले का खुलाशा हुआ है। इस पर देर रात यूपी सोनीपत पुलिस ने शव की बरामदगी कर मामले पर कार्यवाही शुरू की। मृतक महिला के चार बच्चे हैं। यूपी के बदायूं जिले के गांव संग्रामपुर की गुड़िया (32) की शादी बदायूं के लक्ष्मीनगर के सरताज के साथ हुई थी। उनसे चार बच्चे भी हैं। इसके बाद सरताज ने गुड़िया से तलाक ले लिया। बताया गया है कि सरताज सोनीपत के न्यू तारा नगर में प्रवीन स्कूल के पास एक किराए के कमरे में रहने लगा जबकि गुड़िया अपने मायके चली गई। गुड़िया की मां ने छह अगस्त को बदायूं के दातौली थाने में शिकायत दी कि गुड़िया दवा लेने जा रही थी तभी सरताज ने उसका अपहरण कर लिया है। पुलिस सरताज की खोज में जुटी थी। जब वह गांव पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि गुड़िया का शव उसने न्यूतारा नगर में किराए के मकान की तीसरी मंजिल पर बैड में छुपाया है। इस पर बदायूं पुलिस सोनीपत पहुंची और पुलिस से मदद लेने के बाद रात दस बजे शव बरामदगी की कार्यवाही शुरू की।
एक माह में किसी को पता नहीं चला : सबसेबड़ी बात यह सामने रही है कि गुड़िया की हत्या एक माह से भी अधिक समय पहले की गई। इस दौरान मकान में रहने वाले अन्य लोग भी छत पर गए होंगे। किसी को शव की बदबू तक नहीं आई। किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि सरताज के साथ जब महिला आई थी तो अब वह है कहां? वैसे पुलिस इन सवालों की भी तहकीकात कर रही है।