पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घरेलू हिंसा से परेशान हुई विकलांग

घरेलू हिंसा से परेशान हुई विकलांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके चार मरला हनुमान मंदिर के पास रहने वाली एक विकलांग महिला घरेलू हिंसा से प्रताड़ित है। उसका आरोप है कि उसका ससुर गलत नियत रखता है। जबकि पीड़ित की शिकायत को लेकर महिला थाना पुलिस सिविल लाइन थाना पुलिस पहले तो सीमा विवाद में उलझी रही। जब पुलिस उसके पास पहुंची तो उसे कार्रवाई के नाम पर मायूसी हाथ लगी। महिला ने आरोप लगाया कि वह महिला थाना पुलिस सिविल लाइन दोनों थानों में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग कर चुकी है, लेकिन अभी तक उसकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

पूनम ने बताया कि वह विकलांग है। शादी के बाद उसका पति कुछ दिन तक ठीक रहा, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता उसने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया। ससुर भी उस पर बुरी नजर रखता है। मामले में कानूनी मदद के लिए उसने महिला थाना सिविल लाइन थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन उसे वहां से भी अब तक मायूसी ही मिली है और पुलिस ने उससे ही यह लिखवा लिया कि अब वह उसे कुछ नहीं कहेंगे। आरोपी अब उसे यह कहकर और तंग करने लगे हैं कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

विकलांग महिला थाने आई थी। उसे कहा गया था कि उसकी शिकायत पर सिविल लाइन थाना कार्रवाई करेगा। इसके बाद वह चली गई थी। मामला सिविल लाइन थाना पुलिस का है।\\\'\\\' प्रोमिला,महिलाथाना प्रभारी।

आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जैसे ही महिला मीडिया से मुखाबित होकर घर पहुंची। आरोपियों ने उसे प्रताड़ित किया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति , ससुर सास ने गला दबाकर मारने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

दिखायावर्दी का रौब

सिविललाइन थाने में गुरुवार शाम थानेदारी का रौब देखने को मिला। महिला पर हमला होने पर जब पुलिस चार मरला दोबारा पहुंची तो पीड़ित को थाने बुलाया गया। यहां उसके साथ दो पुरुष पुलिस अधिकारियों ने कड़ाई से पूछताछ कीे। पीड़ित महिला पुलिस कर्मचारियों की फटकार से बिलख पड़ी और थाने से रोती हुई बाहर गई। मीडिया कर्मियों ने जब मामले की सच्चाई जानी चाही तो पुलिस के एक जवान ने मीडिया कर्मियों को बाहर जाने को कहा।

सोनीपत. रोकरथाने से बाहर आती महिला।