पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, लोग परेशान

वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकोर्ट के चेंबरों में गत दिनों रात को हुए झगड़े ने बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है। जूनियर वकील के साथ मारपीट का आरोप लगाकर केस दर्ज करने की मांग कर रहे वकीलों ने गुरुवार को पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी।

सप्ताह भर से वर्क सस्पेंड होने से केस को लेकर कोर्ट पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बार कांफ्रेंस हाल में हुई बैठक में प्रधान भगतसिंह ने कई फैसले लिए। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर को पूरे प्रदेश के बार एसोसिएशन सचिव की जिला बार में बैठक बुलाई गई है। जिसमें आंदोलन की अगली रणनीति तैयार की जाएगी।

सातवकीलों पर पुलिस ने केस बनाया, वकील की शिकायत पर सुनवाई नहीं : रातके समय चैंबर में हुए झगड़े के मामले में सिटी थाना पुलिस ने महादेव ढाबे पर कार्य करने वाले सतेंद्र आगरा हाल निवासी गढ़ी ब्राह्मणा की शिकायत पर सात वकीलों पर केस दर्ज किया था। सतेंद्र का आरोप था कि वह रात को घर लौट रहा था, जिसके बाद वकीलों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस इस संदर्भ में वकील कुलदीप निवासी कबीरपुर, रिंकू निवासी बड़ौली, कमल सोमबीर निवासी गन्नौर, सचिन बालिस्टर तोमर निवासी यूपी बागपत संदीप निवासी सोनीपत के खिलाफ धारा 148, 149, 323, 341 506 के तहत केस दर्ज कर लिया था।

दो-दो प्रोक्सिकाउंसिल किए तैनात

जिला बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करने के साथ क्लाइंट की सुविधा का भी ध्यान रखा है। केस पर कोई प्रभाव पड़े इसके लिए बार एसोसिएशन ने मुख्यालय पर स्थित 14 कोर्ट में दो-दो प्रोक्सिकाउंसिल तैनात कर दिए हैं। जो हड़ताल के दौरान केस की पैरवी करेंगे।

करीब200 केसों की गवाही पर पड़ेगा असर

जिलास्तर पर स्थित 14 कोर्ट के अंदर हर दिन करीब 200 केसों पर गवाही होती है। हड़ताल के कारण केस की अन्य प्रक्रिया पर असर पड़े या पड़े, लेकिन गवाही पर असर जरूर पड़ेगा। जानकारों ने बताया कि गवाही के दौरान वकील अापस में जो जिरह करते हैं वह अब क्रॉस नहीं हो सकेगी।

वकील कुलदीप सैनी ने बताया कि कोर्ट स्थित चैंबरों में बाहर के युवक देखकर उसने शोर मचाया था। इसके बाद जब वह पुलिस चौकी के पास गया तो पुलिस कर्मचारियों ने उसे जबरदस्ती चौकी में खींच लिया था और उसे बुरी तरह से पीटा। इस मारपीट में उसके हाथ में फ्रेक्चर आया था। मामले की शिकायत जब उसने चौकी में दी