पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु को गाली देने पर की थी सुनील की निर्मम हत्या

गुरु को गाली देने पर की थी सुनील की निर्मम हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाहरीगांव के युवक की गांव देवड़ू के पास गोली चाकू से गोदकर मंगलवार की रात निर्मम हत्या कर देने के मामले का पुलिस खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को काबू कर जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने सुनील की हत्या इसलिए की थी क्योंकि उसने शराब पीने के बाद उनके साथी के गुरु को गाली दी थी। आरोपियों ने अपनी पहचान संजय उर्फ संजू पुत्र रघबीर निवासी जाहरी प्रवेश पुत्र सतबीर निवासी जटवाड़ा जिला सोनीपत के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार सुनील (27) गांव जाहरी का रहने वाला था। मृतक के पिता महेंद्र ने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था िक के ही दो युवक उसे मोटर साइकिल पर बैठाकर ले गए थे। परंतु फिर उनके पास पुलिस को फोन आया कि सुनील का शव देवड़ू रोड पर पड़ा हुआ है। यह सुनकर वह दंग रह गए थे। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी संजय प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में कई आरोपी और संलिप्त है। जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।