- Hindi News
- बिंदरौली के पास लिंक नहर में मिला युवक का शव
बिंदरौली के पास लिंक नहर में मिला युवक का शव
बिंदरौलीगांव के पास पुलिस ने सीएलसी लिंक नहर से एक युवक का शव बरामद किया। शव गली-सड़ी हालत में पहुंच चुका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया है।
अकबरपुर बारोटा पुलिस चौकी के इंचार्ज रमेश गाल्याण को सूचना मिली कि नहर में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है। मृतक युवक ने हरे रंग की टीशर्ट पायजामा पहन रखा है। शव पूरी तरह से गल-सड़ चुका है। उसे सोनीपत के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया।