पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशानेबाजी में रोहित ने जीता रजत पदक

निशानेबाजी में रोहित ने जीता रजत पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्राइटस्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रोहित सैनी ने निशानेबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। पांच से 14 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में रोहित सैनी ने 12वीं रैंक के साथ रजत अपने नाम किया। वहीं प्रतियोगिता में जयदीप, चिराग, पीयूष,अमन, राहुल भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रहे। प्रिंसिपल गीतांजली ग्रोवर ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई 18वीं अखिल भारतीय अंतर विद्यालय निशानेबाजी प्रतियोगिता में लव खत्री, अजय खत्री और विजय खत्री ने सब जूनियर ग्रुप में रजत पदक प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 11 सितंबर से 16 सितंबर तक तुगलकाबाद दिल्ली में हुई।