स्लोगन में गौरव रहा अव्वल
जिलासोनीपत सड़क परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जेपी जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोनीपत में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरुकता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने क्विज, स्लोगन, राइटिंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के लगभग 230 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आरटीए विवेक कालिया ने पुरस्कृत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पालना करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर एआरटीए प्रकाशचंद, संदीप कुमार एवं मनोज कुमार, स्कूल प्रिंसिपल प्रभुदयाल शर्मा, स्कूल प्रबंध समिति के वाइस चेयरमैन श्रीपाल जैन आदि उपस्थित थे।
इसप्रकार रहे परिणाम : भाषणप्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनिषा, ऋषिकुल विद्यापीठ, द्वितीय स्थान विनय आंतिल जेपी जैन तथा तृतीय स्थान दिव्यांशी, ऋषिकुल विद्यापीठ ने प्राप्त किया। इसी तरह स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में गौरव, योगेश एवं अनुष्का ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सोनीपत. विजेताको पुरस्कृत करते हुए।