पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल डायरी में मिलेगी डायरिया की जानकारी: डीसी

स्कूल डायरी में मिलेगी डायरिया की जानकारी: डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चोंकी स्कूल डायरी में होमवर्क के साथ-साथ डायरिया के लक्षण बचाव की जानकारी भी अंकित की जाएगी। इसका उद्देश्य बरसात के बाद अचानक बढ़ने वाले डायरिया के मामलों पर रोकथाम के अलावा बच्चों को सफाई के प्रति सचेत करना है। यह आदेश डीसी समीर पाल सरो ने गुरुवार को लघुसचिवालय में राष्ट्रीय ग्रामीण हैल्थ मिशन की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। इस काम के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डीईओ के जरिए सभी स्कूल प्राचार्यों को सूचित करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्कूल की पीने के पानी की टंकी की जांच की जाए और अगर कहीं कोई कमी मिलती है तो वहां आवश्यक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक स्कूल में पानी की टंकी में डालने के लिए ड्रिंकवैल टेबलेट और ओआरएस के घोल के सौ पैकेट का बंडल भी प्रत्येक स्कूल में भिजवाया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में अधिक से अधिक डिलीवरी करवाने के लिए महिलाओं को जागरूक किया जाए। इस संबंध में सीएमओ जेएस पुनिया ने बताया कि लोगों का रुझान अस्पताल में डिलीवरी करवाने के लिए बढ़ा है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में बच्चों की नर्सरी में अब प्राइवेट अस्पतालों से भी केस रैफर होकर रहे हैं।

डीसी ने कहा कि 102 नंबर एम्बुलेंस सेवा पर अधिक ध्यान दिया जाए ताकि जरुरतमंदों को समय से सहायता मिल सके। पोलियो अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि बेशक सोनीपत, हरियाणा पूरा भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद हमें बहुत ध्यान रखना होगा। इसमें केबल, सिनेमा अन्य जगहों पर प्रचार पट्टी चलवाने के साथ-साथ सभी जरूरी विभागों को आदेश देकर अभियान को सफल बनाया जाएगा। मीटिंग में सीटीएम सुधांशु गौतम भी मौजूद थे।

सोनीपत. राष्ट्रीयग्रामीण हैल्थ मिशन की समीक्षा बैठक लेते डीसी।