- Hindi News
- जींद रैली तय कर देगी सरकार किसकी : अरोड़ा
जींद रैली तय कर देगी सरकार किसकी : अरोड़ा
लोकसभाचुनाव में जिस तरह प्रधानमंत्री पद के लिए जनता ने नरेंद्र मोदी को विकल्प के रूप में चुना, उसी प्रकार हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रदेशवासी चौ. ओमप्रकाश चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने को आतुर है। 25 सितंबर को जींद में ताऊ देवीलाल के जन्मदिन पर होने वाली रैली यह तय कर देगी कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि रैली में बढ़चढ़कर भाग लें। वे गुरुवार को शहर के एटलस रोड हाउसिंग बोर्ड में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
अशोक अरोड़ा ने कहा कि महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी की वजह से जनता कांग्रेस से नाराज है। प्रदेश की जनता के पास वोट की चोट से बदला लेने का मौका गया है। जनमानस कांग्रेस को खदेडऩे का मन बना चुका है। अच्छे दिन आने वाले हैं का राग अलापने वाली भाजपा ने जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया है। इंडिया साइनिंग की तरह मोदी मैजिक भी अब समाप्त हो चुका है। उन्होंने ताऊ देवीलाल राजनीति के पुरोधा थे। ताऊ के आदर्शों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। हाउसिंग बोर्ड में अशोक अरोड़ा की अध्यक्षता में पूर्व पार्षद कांग्रेस नेता अशोक चौपड़ा ने अपने समर्थकों के साथ इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। अरोड़ा ने कहा कि इनेलो छत्तीस बिरादरी की पार्टी है तथा पंजाबी समुदाय के हित केवल इनेलो में ही सुरक्षित हैं। उनके साथ में कैप्टन इंद्र सिंह , समरपाल चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव तेलूराम जोगी, व्यापार सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री किशन गुप्ता, चंद्रप्रभा दहिया आदि इनेलो नेता उनके साथ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनीपत हल्का प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार ने की
सोनीपत. अशोकअरोड़ा के साथ सुरेंद्र पंवार अशोक चोपड़ा (पटुका डाले)।