दीपक बने राष्ट्रीय सचिव
भारतमानव अधिकार संघ की ओर से शिव शक्ति संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतराम शर्मा ने उनका मनोनयन किया। इस नियुक्ति से उत्साहित दीपक कुमार ने कहा है कि वे समाज हित में विभिन्न कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे साथ ही संगठन को भी मजबूत बनाएंगे। वे मेहनत और ईमानदारी से संघ के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।