- Hindi News
- ठेकेदार ने नाला खुदाई करके छोड़ा, मकान गिरने का बना खतरा
ठेकेदार ने नाला खुदाई करके छोड़ा, मकान गिरने का बना खतरा
सोनीपत| वार्ड-28के लोग ठेकेदार की लापरवाही से बेहद परेशान है। ठेकेदार ने नाले की खुदाई करके छोड़ दी है। जिससे नाले में करीब चार फीट तक पानी भर गया है। ऐसे में नाले से लगते घरों में पानी के कारण मकान गिरने का खतरा मंडरा गया है। मामले को लेकर वार्ड के लोगों ने गुरूवार को ठेकेदार के खिलाफ रोष जताया और उपायुक्त से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मनमोहन सौदा, रामेश्वर, डॉ. प्रेम, जेसू, प्रवीन, पंकज मीनू ने बताया कि जब उन्होंने मामले को लेकर काम करने वाली लेबर से संपर्क किया तो लेबर ने बताया कि ठेकेदार ने उन्हें काम की पेमेंट नहीं की है। जिसके चलते उन्होंने काम बंद कर दिया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि समस्या का जल्दी से जल्दी स्थायी समाधान किया जाए। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।