गणित प्रश्नोतरी में अव्वल रही छात्राएं
सोनीपत | इंटरकॉलेज गणित प्रश्नोत्तरी में हिंदू गर्ल्स कालेज की टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। विजयी खिलाड़ियों का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन आल इंडिया जाट हीरोज मेमोरियल कॅालेज, रोहतक में किया गया, जिसमें 18 कालेजों की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हिंदू गर्ल्स कालेज की तरफ से प्रतियोगिता में बीएससी की रितु, निशा कविता की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पांच राउंड हुए थे। पांच राउंड में 50 प्रश्न पूछे गए। प्राचार्य आरके गुप्ता ने बताया कि पहली बार तीनों छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया था।