पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 75 लोगों ने किया रक्तदान

शिविर में 75 लोगों ने किया रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | आपदाप्रबंधन भवन मेंं जिला रेडक्रास सोसायटी सोनीपत की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्‌घाटन उपायुक्त समीर पाल सरो द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि परिवार के एक सदस्य को महत्वपूर्ण दिवस पर जैसे अपने जन्मदिन, अपने दादा-दादी, माता-पिता, भाई-बहन के जन्म दिवस पर, शादी की वर्षगांठ पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रेडक्रॉस के सचिव अजय वासन ने बताया कि जल्द ही एक क्लब का गठन किया जाएगा। जिसमें रक्तदाता अपने जीवन में कम से कम 25 बार रक्त देने के शपथ लेंगे इस क्लब के सदस्य बनेंगे। सभी रक्तदाताओं का विवरण सोनीपत वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इस शिविर में 75 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया है।

सोनीपत. इन्नरव्हील क्लब के रक्तदान शिविर में पहुंचे डीसी समीरपाल सरो।