पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनीपत के खिलाड़ियों ने जीते पदक

सोनीपत के खिलाड़ियों ने जीते पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | राज्यस्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में सोनीपत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। फतेहाबाद में 13 14 सितंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में भारतीय खेल प्राधिकरण, उत्तरी क्षेत्रीय केन्द्र, जोशी चाैहान में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने चैंपियन बनने में कामयाबी हासिल की। साई में जूडो कोच रूचि ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर 14 आयु वर्ग में कृष्णा ने 30 से 35 किलोग्राम वजन वर्ग में तथा शिवानी ने 40 किलोग्राम वजन वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। 11-12 आयु वर्ग में 30 किलोग्राम वजन वर्ग में सिमरन, प्लस 44 किलोग्राम वजन वर्ग में रितु तथा प्लस 45 वर्ग में राहुल रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूडो संघ के सचिव अरूण ने बताया कि कृष्णा, शिवानी एवं रूचि पांच अक्टूबर से शुरू नेशनल चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

सोनीपत. सबजूनियर जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी।