पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्योग्राफी ऑनर्स में छा गई छात्राएं

ज्योग्राफी ऑनर्स में छा गई छात्राएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | बीएज्योग्राफी ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्रा रूचि ने 200 में से 175 (87.50 प्रतिशत) अंक लेकर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में द्वितीय स्थान हासिल किया है। काॅलेज की नौ छात्राओं ने विश्वविद्यालय की टॉप-15 सूची में स्थान बनाया है। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी ने छात्राओं को बधाई दी है। प्राचार्य डाॅ. ज्योति जुनेजा ने बताया कि एमडीयू की टॉप-15 सूची में काॅलेज की नौ छात्राएं शामिल हैं। इनमें रूचि ने 200 में से 172 अंक लेकर विवि स्तर पर तृतीय रही। वहीं काॅलेज की छात्रा ज्योति ने छठा, रितु सातवां, रीना ने आठवां, पूजा ने 10वां, दीपाली ने 11वां तथा अनुपमा ने 14वां और अनीता ने विवि स्तर पर 15वां स्थान प्राप्त किया।

सोनीपत. जीवीएमकॉलेज की टॉप-15 सूची में आने वाली छात्राएं स्टाॅफ के साथ।