पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऐज प्रूफ की जांच कराएगा जिला समाज कल्याण विभाग

ऐज प्रूफ की जांच कराएगा जिला समाज कल्याण विभाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत| बुढ़ापापेंशन बनवाने के लिए मची होड़ को देखते हुए अब जिला समाज कल्याण विभाग ऐज प्रूफ की जांच कराएगा। ट्रायल के तौर पर एक गांव की बुढ़ापा पेंशन लेने वाले बुजुर्गों की सही ऐज पता करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए स्कूल का रिकॉर्ड चेक किया जाएगा। योजना के अनुसार यदि ट्रायल के तौर पर गांव में बुढ़ापा पेंशन जांच की योजना सफल रही तो इसे आगे भी बढ़ाया जाएगा। जिले में विभिन्न प्रकार से पेंशन लेने वालों की संख्या करीब एक लाख 20 हजार हैं। इसमें बुढ़ापा पेंशन लेने वालों संख्या सर्वाधिक 75491 हैं। विभागीय अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि बड़े पैमाने पर गलत एज प्रूफ विभाग में सबमिट कराकर लोग पेंशन का लाभ ले रहे हैं।