पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों को मिली राहत

शिक्षकों को मिली राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंप्यूटरशिक्षकों की समस्याओं को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारी कर ली है। इस दिशा में शिक्षकों को विशेष राहत मिली है। अब उनकी हाजिरी स्कूल में ही लगेगी। कोई कंपनी उनके भाग्य का फैसला नहीं कर सकेगी।

विभागीय जानकारी के अनुसार कंपनियों को हटाने में लाचार दिख रहे विभाग ने उन पर लगाम कसनी जरूरी शुरू कर दी है। विभागीय निदेशक की ओर से आदेश जारी किया है कि अब इन कंपनियों के पास कंप्यूटर शिक्षकों की मासिक रिपोर्ट जमा नहीं होगी।

शिक्षा विभाग के अनुसार कंप्यूटर शिक्षकों की मासिक हाजिरी अब डीईओ कार्यालय में ही जमा होगी। इसके अलावा कंपनियों को निर्देश भी दिए गए हैं कि वे महिला शिक्षकों को छह माह तक की मेटरनिटी लीव दें। इससे पूर्व शिक्षकों की सैलरी प्राचार्य के खाते में डालने के आदेश जारी किए जा चुके हैं।

नवनियुक्त पीजीटी का पदनाम वापस पीजीटी से लेक्चरर हो गया है। इसके लिए निदेशक सेकेंडरी एजुकेशन हरियाणा की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। इस व्यवस्था से हाल ही में नियुक्त हुए 14500 टीचरों को लाभ होगा। इससे पहले प्रदेश भर में 12000 स्कूल लेक्चरर थे। इसके बाद नई नियुक्ति यों को सरकार द्वार पीजीटी उपनाम दिया गया था। जिसे अब फिर से लेक्चरर कर दिया गया है। यही नहीं पदोन्नति को लेकर उनकी मांग को भी मंजूरी मिली है। अब प्रिंसिपल की जब नियुक्ति होगी तो अनुपात 80 और 20 का रहेगा। जिसमें 80 प्राध्यापक प्रिंसिपल बनेंगे और 20 हेडमास्टर। पूर्व में यह अनुपात 67 और 33 का रहा था। जिसे बदलने की मांग लंबे समय से जारी थी। दाेनो ही मांगे पूरी होने पर प्राध्यापक वर्ग बेहद उत्साहित है।

शिक्षा विभाग के इन फैसलों का लाभ सोनीपत के करीब 150 कंप्यूटर शिक्षकों को मिलेगा। पूर्व में योजना थी कि सोनीपत के 228 स्कूलों में कंप्यूटर टीचर लगाए जाएंगे, लेकिन कई स्कूलों में लगे नहीं है। वहीं प्राध्यापक वर्ग में नए पीजीटी से प्राध्यापक पदनाम पाने वाले करीब साढ़े सात सौ तथा वहीं पूर्व में कार्यरत करीब 550 शिक्षकों को पदनाम के साथ पदोन्नति में भी लाभ मिलेगा।