पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 31 अक्टूबर से सोनीपत जोन का यूथ फेस्टिवल

31 अक्टूबर से सोनीपत जोन का यूथ फेस्टिवल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत| जैसीकी संभावना जताई गई थी वैसा ही हुआ। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने सोनीपत जोन के यूथ फेस्टिवल के लिए तिथि की घोषणा कर दी है। जिसके तहत यह 31 अक्टूबर से शुरू होकर यह सांस्कृतिक कुंभ दो नंवबर तक चलेगा। आयोजन लारेंस शिक्षण महाविद्यालय में होगा। विदित है कि विवि की ओर से पूर्व में यही संकेत दिया गया था कि आयोजन दीपावली के बाद हाेगा। गुरुवार को इस पर अधिकारिक मुहर आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में लग गई। तिथि घोषित होने के साथ ही अब जोन के कॉलेजों में इसकी तैयारी भी तेज हो जाएगी। पिछले साल जोन विजेता के रूप में डबल हैट्रिक छठी बार खिताब जीतने का कारनामा अंजाम दे चुके जीवीएम गर्ल्स कॉलेज पर अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाए रखने की चुनौती होगी तो वहीं दूसरी ओर अन्य कॉलेज भी इस बार तैयारियों में प्रोफेशनल को शामिल कर अपना रिकार्ड बदलने की कोशिश में रहेंगे।