पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच पर अपशब्द का मामला दर्ज

सरपंच पर अपशब्द का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | गढ़मिरकरपुर गांव के सरपंच पर गांव के ही एक व्यक्ति ने जाति सूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। व्यक्ति की शिकायत पर लंबे समय के बाद राई थाना पुलिस ने सरपंच पर एसटीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच पुलिस करेगी।जीत सिंह निवासी गांव गढ़मिरकपुर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 10 फरवरी 2013 को आरोपी सरपंच हरिप्रकाश ने उसे जातिसूचक शब्द कहे थे। जिसके बाद से वह लगातार कार्रवाई के लिए भटक रहा था। मामले को लेकर उसने पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत दी थी। जिसके बाद अब सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जीत सिंह ने बताया कि वह अपनी लड़ाई तब तक लड़ता रहेगा जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता।