- Hindi News
- कड़ाके की ठंड में दिखानी होगी बच्चों को अपनी प्रतिभा
कड़ाके की ठंड में दिखानी होगी बच्चों को अपनी प्रतिभा
खुदको प्रदेश का सबसे प्रतिभाशाली बच्चा साबित करने के लिए खेलों के तय टेस्ट तो पूरे करने ही होंगे बल्कि साथ ही बच्चों को यह भी दिखाना होगा कि वे सर्दी को झेलने में कितने सक्षम हैं। क्योंकि कभी हां तो कभी की उधेड़बुन से निकलकर खेल विभाग द्वारा स्पैट के लिए एक बार फिर से नई तिथि की घोषणा कर दी गई है। इसके अंतर्गत प्रतिभाशाली बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए शुरू की गई यह योजना 16 दिसंबर से शुरू होगी।
दो दिन से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं और शीत लहर भी चल रही है ऐसे में बच्चे कैसे अपनी प्रतिभा के साथ पूरा न्याय कर पाएंगे, यह कह पाना मुश्किल है। इस बीच खेल विभाग की सोमवार को चंडीगढ़ में बैठक भी बुलाई गई है। जिसमें स्पैट टेस्ट को लेकर अधिकारिक घोषणा के साथ-साथ इसकी तैयारियों के बारे में सभी जिला खेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
स्पैट का पहला चरण 16 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेगा। जिसकी शुरुआत स्कूली विद्यार्थियों से होगी। इसमें स्कूल को तीन टेस्ट 30 मीटर फर्राटा दौड़, 6 गुणा 10 मीटर शटल दौड़, और स्टैंडिंग ब्रॉड जंप आयोजित कर अपने स्कूल के सर्वश्रेष्ठ एवं फिट खिलाड़ियों का चयन करना होगा। इसके बाद इसकी सूची खेल विभाग के पास भेजनी होगी। दूसरा चरण ब्लॉक स्तर पर 2015 में 12 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। दूसरे चरण में पहले चरण में चयनित बच्चे ही भाग लेंगे। दूसरे चरण में 6 टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 30 मीटर फर्राटा दौड़, 6 गुणा 10 मीटर शटल दौड़, और स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, वेरिटिकल जंप, फॉरवर्ड बेंड एंड रिच और मेडिसन बॉल पुट शामिल है। और उसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी जिला स्तरीय टेस्ट में अपनी दक्षता दिखाएंगे। तीसरा अंतिम चरण 20 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। तीसरे चरण में 30 मीटर फर्राटा दौड़, 6 गुणा 10 मीटर शटल दौड़, और स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, वेरिटिकल जंप, फॉरवर्ड बेंड एंड रिच और मेडिसन बॉल और 800 मीटर रेस शामिल है। स्पैट का अंतिम चरण का समापन 28 फरवरी को होगा।
मंडल एवं राई में ही होगा निर्णायक चरण
तीसरा चरण इस बार केवल अंबाला, रोहतक और गुड़गांव, हिसार एवं स्पोर्ट्स स्कूल राई में आयोजित होंगे। तीसरे चरण में दूसरे चरण में चयनित खिलाड़ी ही भाग लेंगे।
फैसला
स्पैट को लेकर उधेड़बुन खत्म, 16 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेगा स्पैट का