पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनीपत. शहरके गीता भवन मंदिर में रविवार को एक समाज

सोनीपत. शहरके गीता भवन मंदिर में रविवार को एक समाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत. शहरके गीता भवन मंदिर में रविवार को एक समाज सेवी संस्था द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रदेश सरकार में मंत्री कविता जैन भी पहुंची। कार्यक्रम के दौरान एक साधु भी पहुंच गया और जब अंदर जाने लगा तो गार्डों ने उसे रोक दिया। दरअसल जिन्हें राहत सामग्री दी जानी थी संस्था उनका चुनाव पहले ही कर चुकी थी। ऐसे में साधु भलेराम बाहर खड़ी मंत्री की गाड़ी के आगे हाथ जोड़कर बैठ गया और कुछ देर तक बुदबुदाता रहा। उसके बाद वहां से खड़ा होकर चलने लगा। पूछने पर बताया कि एक कंबल में सर्दी नहीं बचती दूसरे कंबल की चाहत में वह आया है।

फोटो : भास्कर

मंत्री जी एक कंबल दिला दो