पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लर्निंग लाइसेंस सस्ता, स्थाई हुआ महंगा

लर्निंग लाइसेंस सस्ता, स्थाई हुआ महंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवाओंको लाइसेंस बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जहां सरकार की ओर से लाइसेंस फीस में कटौती करने का फैसला किया है तो वहीं इसकी भरपाई प्रदेश सरकार उन लोगों से करेगी जिनका लर्निंग लाइसेंस बन चुका है और अब परमानेंट कराना है। यह सरकार की नई रिवाइज्ड पॉलिसी के तहत होने जा रहा है। इसके तहत प्रदेश सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के री-रजिस्ट्रेशन की दरों में बदलाव किया है।

अब परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और उसे रिन्यू कराने के लिए आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। हालांकि लर्निंग लाइसेंस बनवाने की फीस में कमी की गई है। जिसका प्रभाव फोर व्हीलर्स पर भी देखने को मिलेगा। विभाग की ओर से इस संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। ये नए रेट 15 दिसंबर से जिले के तीनों सब डिविजन में बढ़े हुए रेट लागू हो जाएंगे।

लर्निंग के लिए जहां आपको अब 125 के बजाय अब 50 रुपये ही देने होंगे। वहीं, परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फीस 125 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये कर दी गई है। वहीं परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस का रिन्युअल चार्ज भी 125 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये किया जाएगा। खास बात यह है कि टू-व्हीलर्स और फोर व्हीलर्स की एनओसी लेने की फीस बराबर की जाएगी। रिवाइज्ड रेट में टू-व्हीलर्स की एनओसी फीस 125 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये की गई है, जबकि फोर व्हीलर्स का डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन इशू करवाने की फीस पहले वाली 200 रुपए ही रहेगी। रिवाइज्ड रेट के मुताबिक, लर्निंग लाइसेंस की फीस घटाई जाएगी। परमानेंट लाइसेंस के लिए जहां 25 रुपये का इजाफा किया गया है वहीं, लर्निंग लाइसेंस के लिए 75 रुपए कम देने होंगे। यही नहीं कंडक्टर लाइसेंस के लिए फीस 125 रुपये से घटाकर 100 रुपए की जाएगी।