- Hindi News
- दिनभर चली बरसात की फुहार, पारा नौ डिग्री पर पहुंचा
दिनभर चली बरसात की फुहार, पारा नौ डिग्री पर पहुंचा
सोनीपतवासियों के लिए सोमवार को दिन काफी सुहाना रहा। दिनभर आसमान से फुहार झरती रही। यह इतनी धीमी थी कि सड़क तक गीली नहीं हुई और बच्चों बड़ों ने इसका आनंद उठाया।
वहीं अधिकतम पारा लगातार गिर रहा है। और न्यूनतम शनिवार जितना ही रहा। इससे मौसम वैज्ञानिक सोमवार को तेज बरसात की संभावना जता रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंचा जबकि नार्मल 23 डिग्री होना चाहिए। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा जो नार्मल है। हवा की रफ्तार चार से सात किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। 14 दिसंबर 2013 को अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम दस डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम सात डिग्री रहना का अनुमान है। वहीं अच्छी बरसात भी हो सकती है। मंगलवार, बुधवार गुरुवार को मौसम तो साफ हो जाएगा पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक सकता है।
बच्चों बुजुर्गों के लिए
डॉ.अनिल वर्मा के अनुसार क्लाउडी मौसम में बच्चों को चेस्ट इंफेक्शन हो जाता है। बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होती है। इसलिए बच्चों के सर्दी जुकाम को हल्के में लें और ठंडी हवाओं में ज्यादा देर बाहर घूमने दें। वहीं बुजुर्गों को भी कोहरा छाने के समय बरसात के समय खुले में वाकिंग नहीं करनी चाहिए। जरूरी है की सीने, गले सिर को अच्छे से ढक कर निकलें। ठंडी तासीर के खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
बरसात और धुंध के मौसम से कृषि अधिकारी आलू सरसों की फसल के लिए ठीक नहीं मान रहे हैं। यदि बरसात तेज होती है तो आलू में फफूंदी जैसा रोग सकता है। वहीं धूप खिलने से सरसों में चेंपा लग सकता है। गेहूं की फसल के लिए यह मौसम फायदेमंद है। इससे कहीं पर नुकसान है तो कहीं पर फायदा।
आलू सरसों को नुकसान
मौसम विभाग का अनुमान है को मंगलवार को मौसम साफ होने के साथ ही कोहरा बढ़ सकता है। रविवार को जीटी रोड पर जो दृश्यता 11 मीटर तक रही उसमें भारी कमी सकती है। इससे राहगीरों को परेशानी हो सकती है इसलिए वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी गई है।
मंगलवार से बढ़ेगा कोहरा
सोनीपत. रविवारको सारा दिन रही बारिश की फुहार के दौरन गाड़ी के शीशे से देखता बच्चा।