कविता जैन ने बच्चों को किया पुरस्कृत
सोनीपत | विभिन्नसांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान के साथ शिव शक्ति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक समारोह मनाया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि समाज कल्याण मंत्री कविता जैन ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अतिथियों ने सराहना की आैर बच्चों का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई विज्ञान, भूगोल एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का भी अवलोकन कर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रिंसिपल जयवीर सिंह ने स्कूल की उपलब्धियों से अतिथियों को अवगत कराया।